फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जनजागरूकता जरूरी : राहुल

विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में जानकारी देते विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज
विज्ञापन
सोनभद्र। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ब्लॉक सभागार में जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों और परिवार नियोजन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिविजन) राहुल ने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। छोटे परिवार की अवधारणा अपनाकर बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित किया जा सकता है। चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए कहा कि दंपतियों को अपनी आवश्यकताओं और स्वास्थ्य के अनुसार उचित विकल्प अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से परिवार नियोजन संबंधी कई सुविधाएं और सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाया जाना चाहिए। गोष्ठी में उपस्थित लोगों से जनसंख्या स्थिरता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जिम्मेदार अभिभावक बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें