फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शाकाहार और नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली जनजागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जय गुरुदेव जिला आश्रम परासी के तत्वावधान में शुक्रवार को शाकाहार और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए जनजागरण यात्रा निकाली गई। जयगुरुदेव के अनुयायी साइकिल और बाइक से नगर भ्रमण करते हुए लोगों से मांसाहार, शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील करते रहे। यात्रा जिला आश्रम परासी से शुरू होकर धर्मशाला चौक, मेन चौक, महिला थाना, बढ़ौली चौराहा होते हुए छपका पावर हाउस के समीप पहुंची। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करता है, जबकि शाकाहार स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों से जनजागरूकता अभियान में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधू सिंह यादव, बनवारी लाल गुप्ता, कांता प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, राजेश, दशरथ, रामलाल, छांगूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें