फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए हो गुड़ पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। दुद्धी के उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने सोमवार को सलैयाडीह व महुली स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए एसडीएम ने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को पहले सैनिटाइज करवाएं। वहीं क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था व गुड़ पानी होने की भी ताकीद की। सलैयाडीह केंद्र प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि क्रय केंद्रों पर अभी तक कुल 38 किसानों का टोकन लिया गया है। इसमें से 32 किसानों से 1895 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। महुली क्रय केंद्र प्रभारी परमेश्वर यादव ने उपजिलाधिकारी को बताया कि केंद्र पर 49 किसानों का टोकन ले लिया गया है। उन्होंने अभी तक सत्रह किसानों से 494 कुंतल गेहूं की खरीद होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें