फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी, बीएड व डीएलएड कालेज में रोकी गई पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। निजी बीटीसी, बीएड व डीएलएड महाविद्यालयों ने इससे जुड़े बच्चों की पढ़ाई रोक दी है। शुक्रवार को संबंधित कालेजों के प्रबंधकों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश सरकार महाविद्यालयों में शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति, भवन जमीन, शिक्षकों की योग्यता आदि का सत्यापन करा रही है। इसी को लेकर विन्ध्य कन्या पीजी कालेज उरमौरा गेट पर प्रबंधकों ने प्रदर्शन कर सरकार की जांच का विरोध किया। स्व वित्तपोषित महाविद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि संघ शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति की जांच का समर्थन करता है, लेकिन उसके नाम पर बेवजह की अन्य जांच नहीं होनी चाहिए। डीएलएड व बीएड में प्रवेश भी राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है। कालेज का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। फिर भी छात्रवृत्ति के आधार पर निजी कालेजों की जांच क्यों। उन्होंने कहा कि जिले के निजी बीएड, बीटीसी व डीएलएड कालेज अन्य जिलों में चल रही जांच को लेकर हो रहे विरोध का समर्थन करता है और मांग करता है कि शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति के नाम पर हो रही अन्य जांचों को बंद किया जाए। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. प्रसन्न सिंह पटेल, डॉ. सुधीर मिश्र, डॉ. रोहित नंदन पांडेय, सुरेश सिंह, गणेश राम, प्रबल कुमार यादव, चंद्र प्रकाश, ओम प्रकाश तिवारी, वैभव खरे, अंजलि विक्रम सिंह, मनोरमा मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें