फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधियों के तटबंध टूटने से ग्रामीण नाराज किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुकापार कई बंधियों के तटबन्ध टूटे होने से नाराज पनारी के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान बंधियों के टूटे तटबंध की ओर आकृष्ट कराया है। ग्रामीणों ने बताया की पिछले आठ वर्षों से इस क्षेत्र में वर्षा जल संचय नही हो पा रहा है। बताया कि पनारी ग्राम पंचायत की शक्तिचौरा, चलाकी, कर्वनिया, अमिरिनिया, मेराडांड, बेलाही, धौरहवा, शिवाली एवं खाड़र आदि बंधियों के तटबंध पिछले कई वर्षों से टूटे पड़े हैं। ग्राम पंचायत सद्स्य लक्ष्मण यादव ने कहा कि भौगोलिक रूप से पठार बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद जलस्रोतों की उपयोगिता को लेकर कारगर नीति के अभाव के कारण बड़े क्षेत्र में वर्षा जल संचयन हासिये पर है। ग्रामीण राम विलास दुबे ने बताया कि बंधियों के टूटे तटबंध के कारण रेणुकापार के इस हिस्से में मानसून के बाद ही दिक्कतें बढने लगती है। इन बंधियों में पानी नही होने की वजह से रवि और खरीफ के 1000 कुंतल से ज्यादा अनाज की पैदावार प्रभावित होती है। प्रदर्शन के दौरान राम दुलारे, रामजीत गोड़,श्याम बिहारी, फौजदार यादव, लालशाह गोड़, रामपति, राम गोविन्द, हीरा केशरी, फूल सिंह, लालशाह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे ।भन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें