फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

़ंहगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में सपाइयों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल/ दुद्घी। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के तीनों तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी को सौंपा। रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कार्यकर्ताओं ने की। राबर्ट्सगंज तहसील में निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। अपने संबोधन में निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली दरों में बेतहासा वृद्घि होने से सभी वर्ग के लोग परेशान है। औद्योगिक समिट के नाम पर बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का झूठा वादा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सपाइयों ने महंगाई पर रोक लगाए जाने , हत्या, बलात्कार, चोरी, छिनैती, अपहरण जैसी घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग दोहराई। साथ नगर पंचायत अध्यक्ष के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। घोरावल तहसील पर पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे एवं बाबूलाल यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा देश की लगभग चालीस फीसदी आबादी गरीबी के घोर दावानल में झुलस रही है। समाज तनाव और विद्यटन की दौर से गुजर रहा है। दुद्घी तहसील मुख्यालय पर रवि कुमार गोंड उर्फ बड़कू एवं सेकरार अहमद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें