फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर कचहरी गेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर मुंसिफ कोर्ट गेट पर प्रदर्शन करते हुए-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान रामपाल जौहरी, अरुणोदय जौहरी और आशीष गुप्ता ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग दो दशक से अधिक समय से लगातार उठाई जा रही है। उनका कहना था कि चुनावी सभाओं में दुद्धी को सभी मानकों पर खरा बताते हुए जिला बनाने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जिनकी आबादी दुद्धी से भी कम है, फिर भी उन्हें जिला का दर्जा प्राप्त है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं और संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने दुद्धी को जिला बनाओ, विकास कराओ के नारे लगाए। सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें