फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल शिक्षकों की हत्या का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओबरा नगर इकाई ने नगर मंत्री शिखर सोनी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में हुई शिक्षकों की हत्या के विरोध में आर्य समाज चौराहे से सुभाष चौराहा तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री विपुल शुक्ला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा ने सरकार से मांग की कि देशद्रोहियों के विरुद्ध शीघ्र मृत्युदंड की कार्रवाई हो। जिला प्रमुख देवानंद मिश्र व अनमोल सेठ ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले देशद्रोहियों को तत्काल फांसी की सजा दी जाए। जिला सह संयोजक मनीष अग्रवाल, नगर सह मंत्री ऋषभ राज, बृजेश दास, उत्कर्ष रंजन, रतन यादव, विजय सिंह गोंड, रक्षित राज, विनय पटेल, इरशाद खान, प्रिंस पांडेय, आयुष पाठक, प्रियांशु सिंह, अमित कनौजिया, अंगद यादव, अंकित पटेल, लकी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें