फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली कटौती के विरोध में उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन क्षेत्र में बिजली कटौती और मीटर रीडिंग समय से नहीं होने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने सलखन विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। निगम के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

कहा कि यदि बिजली संबंधित समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान मारकुंडी उधर सिंह ने बताया कि सलखन विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र में अनियमित बिजली कटौती की जा रही है।
इससे न सिर्फ लोगों का व्यवसाय चौपट हो रहा है, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
मांगों से संबंधित प्रार्थना पत्र बिजली निगम के अवर अभियंता को सौंपा। चेताया कि यदि समय रहते उपभोक्ताओं की समस्या हल नहीं किया गया तो वह सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम के अधिकारियों की होगी। प्रदर्शन करने वालों में सूरज कुमार यादव, शिवनाथ, रामनाथ, पप्पू, भोला, राजकुमार, उपेन्द्र, महेश, मालती, विमला, सुशीला, सविता रामकिशुन, अवधेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें