फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाए। दुद्धी बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, रामपाल जौहरी, दिनेश गुप्ता, पीयूष अग्रहरि, अभिनय जायसवाल ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक पुरानी है। चुनावी सभा में कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार बनने पर जिला बनाया जाएगा, लेकिन सत्ता मिलते ही अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। वर्ष 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार ने सिर्फ धोखा ही दिया है। प्रदेश में आठ ऐसे जिले हैं जो दुद्धी जिला के आबादी के बराबर में भी नहीं हैं। मानक का बहाना बताकर सरकार टाल रही है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें