फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंबेडकर पार्क की भूमि से अवैध सड़क निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम तिरनाही (पकरी) स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को सुरक्षित कराने और सदर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भाकपा, माकपा, माले, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा व गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व में दिए गए पत्र पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यकर्ता मुख्य मार्ग से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने बताया कि ग्राम तिरनाही, परगना बड़हर, तहसील राबर्ट्सगंज स्थित अंबेडकर पार्क के नाम से दर्ज है। इसके पीछे स्थित आराजी संख्या 90 पर कुछ प्लाटरों ने प्लाटिंग की गई है। आरोप लगाया कि प्लाटरों की ओर से तहसीलदार की मिलीभगत से अंबेडकर पार्क की भूमि से होकर अवैध रूप से सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले भी मिट्टी डालकर सड़क बनाने की कोशिश की गई थी, जिसे ग्रामीणों के विरोध के बाद रोका गया था। अब पुनः अवैध निर्माण कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विरोध करने पर सदर तहसीलदार धमकी दे रहे हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मांग किया कि अंबेडकर पार्क की भूमि को घेराबंदी कर सुरक्षित किया जाए, सौंदर्यीकरण कराया जाए, तहसीलदार व संबंधित प्लाटरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में भाकपा जिला सचिव आरके शर्मा, माकपा जिला सचिव नंदलाल आर्य, माले नेता नोहर भारती, आजाद समाज पार्टी के रवि शंकर, लक्ष्मी नारायण बौद्ध, जय मंगल उरेती आदि शामिल रहे। अध्यक्षता प्रेमनाथ व संचालन रविकांत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें