फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपी की संपति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सूरज सिंह की संपति कुर्क कराने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि आठ दिसंबर 2019 को राबर्ट्सगंज के इंद्रपुरी कालोनी निवासी शिवकुमार मिश्रा की तरफ से रामनरेश सिसोदिया और सूरज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शक्तिनगर निवासी आरोपी सूरज सिंह की काफी खोजबीन की गई, लेकिन आरोपी का अब तक पता नहीं चला। उन्होंने फरार चल रहे आरोपी की संपति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी के मकान पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसके बावजूद आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय से अनुमति लेकर उसकी संपति कुर्क करने कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें