फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार गए जिले के प्रगतिशील किसान

विज्ञापन
मगुराही उप कृ​षि निदेश कार्यालय से भ्रमण पर रवाना होते प्रगतिशील किसान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती और प्रसंस्करण की जानकारी हासिल करने के लिए सोनभद्र के प्रगतिशील किसानों का दल पांच दिवसीय भ्रमण पर बृहस्पतिवार को बिहार रवाना हुआ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के न्यूट्रिसिरियल्स कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विकासखंड से 10-10 किसानों को भ्रमण कराया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वैज्ञानिक डॉ. अविनाश राय, अवर अभियंता संतोष कुमार और सहायक विकास अधिकारी इबरान खान ने हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की। भ्रमण के दौरान किसान बिहार के श्रीअन्न अनुसंधान केंद्रों, विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों और शोध संस्थानों का दौरा करेंगे। इसके अलावा मिलेट्स मेलों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों में भाग लेकर श्रीअन्न की खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान मुरली मनोहर सिंह, अंकुर कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, दीपक कुमार, मनोज कुमार सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें