अनपरा। राज्य उत्पादन निगम की 2630 मेगावॉट क्षमता वाली अनपरा तापीय परियोजना की बंद पड़ी दोनों इकाइयों में बुधवार को उत्पादन शुरू कर दिया गया। परियोजना प्रबंधन के अनुसार ब तापीय परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता वाली चौथी व पांचवीं इकाई तीन दिनों से व्वायलर टयूब लिकेज के कारण बंद पड़ी थी। जिसमें युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए चौथी इकाई को मंगलवार की शाम पांच बजकर 22 मिनट पर उत्पादन कर लिया गया। वहीं पांचवीं इकाई को रात 12 बजकर 57 मिनट पर उत्पादन पर ले लिया गया।