अनपरा। 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की तकनीकी कारणों से बंद 500 मेगावाट की छठवी इकाई को रविवार को दोपहर बाद उत्पादनरत कर लिया गया। अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम दीपक कुमार ने बताया कि 500 मेगावाट की छठवीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद थी जिसे रविवार को 12 बजकर 30 मिनट पर उत्पादनरत कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक इस इकाई से 225 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। जबकि 210 मेगावाट की दूसरी व तीसरी इकाई से क्रमश: 179 व 187 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था 500 मेगावाट की चौथी व पांचवीं इकाई से 920 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। प्रदेश में बिजली की डिमांड 14190 मेगावाट बनी हुई थी। लोड डिस्पैच सेंटर के अधिकारियो के मुताबिक मौसम में परिवर्तन से बिजली की डिमांड में कमी आयी है।