अनपरा। ब्वायलर ट्युब लिकेज के कारण शनिवार की रात अनपरा तापीय परियोजना की पांचवीं इकाई से उत्पादन ठप हो गया है। इससे अनपरा से 500 मेगावाट का उत्पादन कम हो गया है। इस बीच मौसम ठंडा होने के कारण सूबे बिजली की मांग भी एक हजार मेगावाट की कमी आई है।
शनिवार की रात करीब पौने दो बजे अचानक अनपरा तापीय परियोजना की पांचवीं इकाई का ब्वायलर ट्यूब लिकेज हो गया, जिससे इकाई को बंद करना पड़ा। लिकेज की सूचना पर कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन ब्वायलर ट्यूब गर्म होने के कारण काम नहीं लग सका। प्रबंधक का कहना है कि ब्वायलर ट्यूब ठंडा होने के बाद ही लिकेज को बंद करने का काम शुरू किया जाएगा। लिकेज होने के बाद उसे ठीक करने मे 72 घंटे का समय लगता है।
उधर, सूबे मे हो रही रिमझिम बारिश से तापमान ठंडा हो गया है। जिस कारण बिजली की मांग मे गिरावट जारी है। शुक्रवार को सूबे मे बिजली की मांग 22639 मेगावाट थी जो शनिवार को घटकर 21551 मेगावाट पर आ गई। 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों से 1876 मेगावाट पर उत्पादनरत रहीं। मांग में कमी पर कुछ देर के लिए निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की दोनों इकाइयों पर थर्मल बैकिंग लगाई गई जिसे हाफ लोड पर संचालित करना पड़ा। पहली इकाई से 486 मेगावाट और दूसरी इकाई 488 मेगावाट पर उत्पादरत रहीं।