फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 17 दिन में 52 केंद्रों पर खरीद, 34 का अब भी नहीं खुला खाता

विज्ञापन
मंडी यार्ड ​स्थित क्रय केंद्र पर धान तौल करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में धान खरीद के लिए खोले गए क्रय केंद्रों पर खरीद में तेजी आने लगी है। केंद्रों पर प्रतिदिन चार से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धान लेकर पहुंच रही हैं। धान की आवक बढ़ने के साथ ही जिले के 52 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। फिलहाल विपणन विभाग और पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर ही खरीद हो रही है। भारतीय खाद्य निगम और एफपीओ के क्रय केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जिले में धान खरीद के लिए कुल 86 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन की ओर से 12.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौसम साफ होने के बाद जिले में धान की कटाई, मड़ाई और ओसाई के कार्य में तेजी आई है। इसका असर अब क्रय केंद्रों पर भी दिखाई देने लगा है। बीते सोमवार से केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धान लेकर पहुंचने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है। प्रत्येक केंद्र पर तीन से चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धान लेकर पहुंच रही हैं। बुधवार दोपहर नवीन मंडी परिसर में संचालित क्रय केंद्रों पर करीब 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धान लेकर पहुंचीं। यहां तीन केंद्रों पर किसानों के धान की तौल होती मिली। हाइडिल स्थित क्रय केंद्र पर भी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से किसान धान लेकर पहुंचे थे। यहां भी धान की तौल की जा रही थी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 52 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो चुकी है। मंगलवार तक इन केंद्रों पर 60 किसानों से कुल 3,240 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी थी। अब तक 83 लाख 83 हजार रुपये मूल्य के धान की खरीद हुई है। इसके सापेक्ष किसानों को 61 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को धान खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है, जिससे उन्हें काफी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर किसानों के पहुंचने के साथ ही धान खरीद शुरू कराई जा रही है। शेष क्रय केंद्रों पर भी जल्द ही खरीद शुरू हो जाएगी। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ममुआ स्थित गया रतवल धान क्रय केंद्र पर बुधवार को धान तौल बंद रहा। सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 500 बोरी उपलब्ध हो गया। बोरा उपलब्ध होने पर मंगलवार को धान खरीद शुरू किया गया है। पहले दिन 20 क्विंटल धान खरीद करते हुए उद्घाटन किया गया। बुधवार को वाराणसी में होने की वजह से खरीद नहीं हुई। बृहस्पतिवार को करीब 100 क्विंटल धान खरीद होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का धान तैयार हो गया है, वह क्रय केंद्र पर विक्रय के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें