फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में संत रविदास की शोभा यात्रा में शामिल विश्व हिंदू महासभा संघ के लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ ने मंगलवार को संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता शोभायात्रा निकाली। राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान से विश्व हिंदू महासंघ के जिला कार्यालय छपका तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महासंघ के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रकाश पाठक, विंध्याचल मंडल के प्रभारी शंभू सिंह मौजूद रहे। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रकाश पाठक ने संत रविदास के कृतित्व व सामाजिक सौहार्द समरसता पर विचार व्यक्ति किया। मंडल प्रभारी शंभू सिंह ने संत रविदास को भारतीय सामाजिक समरसता का पुरोधा बताया। महासंघ के जिला प्रभारी उमेश कुमार ओझा, हिंदु युवा वाहिनी के डॉ. उपेंद्र देव पांडेय, जिलाध्यक्ष राम कुमार जायसवाल, प्रदीप तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें