दुद्धी। स्थानीय कृपाओं की माता चर्च में चल रहा तीन दिवसीय आध्यात्मिक करिश्माई साधना व वार्षिक पल्ली भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ रविवार को सम्पन्न हो गया। शोभायात्रा फादर वलेरियन डिसूजा की अगुवाई में निकली। अध्यात्मिक सत्संग साधना का संचालन फादर सोनेलाल लाजरूस के द्वारा किया गया।
कृपाओं की माता चर्च दुद्धी, रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के लिए प्रांतीय तीर्थ स्थल घोषित है जो मां मरियम को समर्पित है। यहां पर विभिन्न स्थानों से लोग आकर माता मरियम का दर्शन करते हैं । रविवार को माता को पालकी में सजा कर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तीर्थयात्रियों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा माता चर्च से रेलवे स्टेशन रोड से रामनगर बस स्टैंड होते हुए पुन: चर्च पहुंच कर समाप्त हो गई। मुख्य अनुष्ठाता इलाहाबाद धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लुईस मस्करेनस पूजा संपन्न कराई। मुख्य रूप से अध्यक्ष मिंटो जोस, दुद्धी के फादर वलेरियन डिसूजा,फादर रोनाल्ड,फादर रेमंड डिसूजा, फादर आर्ची, सुनील,अल्बर्ट सहित अनूप मसीह, पवन मसीह, जॉनसन, सिरिल, सौरभ, आदि मौजूद रहे।