राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ऊर्जांचल आए ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड ने कहा कि अब ऊर्जांचल की सभी समस्याएं दूर होंगी। क्षेत्र का विकास होगा। शनिवार रात बीना रोड पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण की बाधाओं को दूर करने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। परियोजनाओं द्वारा छोड़ी गई भूमि के डिनोटिफिकेशन के लिए गंभीरता के साथ कदम उठाए जाएंगे। इसलिए समस्याओं से भली-भांति वाकिफ हैं। साडा के नामित सदस्य केसी जैन, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के निदेशक जगदीश बैसवार, अजीत सिंह कंग, आरडी सिंह, अनिल सिंह गौतम, ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड, राजेश गुप्ता आदि ने राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बालकेश्वर सिंह ने की। संचालन महामंत्री प्रमोद शुक्ला ने किया। इससे पूर्व करहिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बांके सिंह व पूर्व प्रधान हरदेव सिंह के नेतृत्व में राज्यमंत्री का स्वागत हुआ। काशी मोड़ पर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।