अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर शनिवार को संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने पूर्वांचल विद्युत वितरण को तीन भागों में विभक्त करने और उसका निजीकरण करने सब्सिडी एवं क्रॉस सब्सिडी समाप्त हो जाएगी और उसका भी हाल डीजल की तरह हो जाएगा जिसका सीधा खामियाजा किसानों और गरीब तबकों को उठाना पड़ेगा। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की। यदि सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है तो ऊर्जा विभाग के सारे कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता हड़ताल पर चले जायेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर रोहित राय, हरिशंकर चौधरी, सत्यम यादव, सुशील श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद, विशम्भर सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार सिंह, विजय बहादुर, अभिषेक त्रिपाठी, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे ।