फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध ढंग से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को नगर पंचायत डाला क्षेत्र के डाला चढ़ाई के समीप किराए के मकान में संचालित एक निजी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने चारों तहसीलों के एसडीएम की अगुवाई में अवैध ढंग से संचालित प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम गठित किया है। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद ने भी अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को नगर पंचायत डाला क्षेत्र के डाला चढ़ाई के पास निजी अस्पताल की जांच के बाद उसे सील किया गया। डॉ. गुरु प्रसाद ने बताया कि डाला स्थित पंचशील हास्पिटल में अवैध तरीके से भ्रूण जांच व गर्भपात कराने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर जांच की गई तो मौके से हॉस्पिटल के सभी कर्मी ताला बंद कर फरार हो गए। अस्पताल में कोई चिकित्सक व स्टाफ उपलब्ध नहीं था। कहा कि हास्पिटल को सील कर दिया गया है। हॉस्पिटल में नोटिस को चस्पा किया गया है। नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर नहीं दिया गया तो संबंधितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें