फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्कूल बसों में बारात ले जाने का निजी बस संचालकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी-विवाह के लगन में स्कूल वाहनों की बुकिंग किए जाने तथा बरात ले जाने का निजी बस संचालकों ने कड़ा विरोध किया है। प्राइवेट बस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने एआरटीओ को ज्ञापन सौंपकर इस पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से बताया कि आए दिन लगन के दिनों में प्राइवेट विद्यालयों के बसों से जिले के रामगढ़, खलियारी घोरावल, शाहगंज, रॉबर्ट्संगज, ओबरा, चोपन संचालन किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। कहा कि रामगढ़, खलियारी घोरावल, शाहगंज, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन में स्कूली बसों के संचालन से राजस्व की हानि हो रही है। अप्रैल-मई माह में स्कूल हाॅफ टाइम हो जाता है। सुबह-शाम स्कूली बस संचालक की तरफ से अपने वाहनों को शादी पार्टी में धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही सभी प्राइवेट विद्यालय संचालकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें