फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर व एलईडी स्क्रीन से पढ़ेंगे प्राथमिक विद्यालय के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के मल्देवा गांव के बराईडाड प्राथमिक विद्यालय को शुक्रवार को लैंको कंपनी ने वॉल एलईडी व प्रोजेक्टर की सौगात दी है। विद्यालय के क्लास रूम में इसे सुसज्जित कर दिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में एलईडी व प्रोजेक्टर मिलने से अब निर्धन बच्चे भी स्मार्ट शिक्षा ग्रहण करेंगे। सब पढ़े, सब बढ़े का स्लोगन चरितार्थ होगा। इस मौके पर शिक्षा मित्र फरीदा सिद्दीकी व ग्राम पंचायत सदस्य गणेश प्रसाद, प्रभाकर प्रजापति, जमील अहमद, माया देवी सहित ग्रामीण जनता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकीकरण से बच्चों का आकर्षण सरकारी विद्यालयों की तरफ बढ़ेगा और अभिवावकों को भी प्राइवेट विद्यालय में मोटी रकम देने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें