फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शराब पीने के विवाद में हुई थी पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के लोहिया कुंड में पुजारी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने शराब पीने को लेकर विवाद में हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

चोपन के बगबइसा गांव निवासी जगधरन बैगा (60) पुजारी का काम करता था। रविवार को वह लोहिया कुंड गांव के खलिहान में पूजा कराने गया था। वहां दोपहर बाद विनोद बैगा के घर के पास कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आसपास के लोगों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर गांव के ही लालमनी उफ मेघे बैगा के विरुद्ध केस दर्ज किया था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर तेलगुड़वा चौराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि लालमनी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब पीने की बात पर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद सीताराम बैगा के घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसने हमला बोला, तब तक जगधरन भागने लगा। विनोद बैगा के घर के पास गर्दन पर कुल्हाडी से वार कर जगधरन की हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, एसएसआई उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें