घोरावल नगर में रामलीला के पूर्व मुकुट पूजा करते पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
घोरावल। नगर के बीच बाजार में वर्ष 1875 से संचालित पुरानी रामलीला कमेटी की ओर से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार की रात परंपरागत मुकुट पूजन किया गया। रात करीब 9:30 बजे मुख्य पुजारी श्याम नारायण त्रिपाठी ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मुकुट पूजन संपन्न कराया। पूजन के साथ ही आगामी रामलीला और नवरात्र की तैयारियों का शुभारंभ हुआ। मुकुट पूजन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और नगरवासियों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों में रामलीला आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1875 से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई जा रही है। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष शनिशंकर उमर, प्रबंधक कोमल उमर, उपप्रबंधक सुजीत कुमार, संरक्षक बृजेश कुमार व बलराम उमर, कोषाध्यक्ष किशन कन्हैया सहित फूलचंद, प्रयाग दास, प्रशांत उमर, राहुल कुमार, आलोक रंजन, राजू उमर, हरिओम, सोनू उमर, कल्लू गुरु, अमन, प्रियांशु उमर, प्रिंस उमर, श्रेयांश, विहान उमर, श्रीकुंज उमर, अनुराग अग्रहरि आदि मौजूद रहे।