फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजस्थानी गरबा सीजन-2 की तैयारियां तेज, 27 को होगा आयोजन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित एक लॉन में डॉडिया की तैयारी को लेकर बैठक करती राणीसती दादी महिला मंडल व मारव
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में राजस्थानी गरबा सीजन-2 के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह कार्यक्रम 27 अक्तूबर को होगा, जिसमें दिल्ली की एंकर आकृति और डीजे विशेष आकर्षण होंगे। आयोजन श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के बैनर तले किया जाएगा। रविवार को हुई बैठक में संस्थापक अनीता थरड ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारी है। इसके लिए महिला कमेटी को आयोजन एवं वित्तीय सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि गरबा आयोजन का उद्देश्य महिलाओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षित एवं सहज माहौल उपलब्ध कराना है। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सावरियां ने बताया कि कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी है। नौ सदस्यीय मारवाड़ी महिला कमेटी आयोजन और वित्तीय सहयोग की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें