फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस डे की तैयारी तेज, सजने लगी हैं दुकानें

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित संत जेवियर्स चर्च की माता मरियम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में क्रिसमस डे की तैयारी शुरू हो गई है। राबर्ट्सगंज बाजार समेत ओबरा, दुद्धी, अनपरा आदि क्षेत्रों में क्रिसमस डे पर सजावटी सामान के साथ क्रिसमस ट्री और उपहार की दुकानें सजने लगी हैं। राबर्ट्सगंज ईसाई मोहल्ले के निवासी शैलेश मार्टिन और हनी मार्टिन का कहना है कि घरों में क्रिसमस डे की तैयारी शुरू हो गई है। घर की साफ सफाई के साथ बच्चों के लिए उपहार की खरीदने की तैयारी हो रही है। वहीं संत जेवियर्स चर्च के फादर लेंसी का कहना है कि जल्द ही गिरजाघरों को भी आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू हो जाएगा। प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी को लेकर गिरजा घरों को विद्युत झालर से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। 24 दिसंबर की रात नौ बजे प्रभु यीशु मसीह के आगमन को लेकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। वही अभिषेक चार्ल्स का कहना है कि ईसाई समाज द्वारा घर घर जाकर प्रभु यीशु के आगमन की प्रार्थना सभाएं की जाएंगी। राबर्ट्सगंज बाजार में उपहार की दुकानें भी लगनी शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंस में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाएगा । 24 दिसंबर को रात में प्रार्थना सभा, 25 दिसंबर को सुबह कैंडल जलाकर माता मरियम की प्रार्थना की जाएगी। चर्च में भीड़ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें