पंचायत व विधान सभा में हासिल होगी जीत
प्रसपा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) की मासिक बैठक बुड़हर कला स्थित जिला कार्यालय पर रविवार को हुई। यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर सोनांचल संघर्ष वाहिनी की टीम हमारे साथ गठबंधन में शामिल हुई। उनके गठबंधन में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव और विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल करेगी। जिला महासचिव लालता प्रसाद यादव, अशोक कुमार मिश्रा, बलवन्त यादव ने कहा कि लगातार हमारी पार्टी से काफी संख्या में लोग जुड़ रहे है। सुषमा सरगम, बुल्लू यादव ने कहा कि लोग पार्टी के नीतियों से लगातार प्रभावित भी हो रहे है। सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रतीक आदित्य यादव हर वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रहे है और जमीनी व बुनियादी लोगों को पार्टी का नेतृत्व सौंप रहे है। बैठक का संचालन जिला सचिव इकरार हुसैन ने किया। इस दौरान धीरेंद्र कुमार साहनी, अमरनाथ, इस्तखार अंसारी, हरिशंकर यादव, रामसेवक सिंह, संदीप जायसवाल, किशन केशरी, आशुतोष मिश्रा, मनोज कुमार दीक्षित, जितेंद्र मौर्या, अजय केशरी, साहिद खान, बिरजू पटेल, अजित, आदर्श मौर्या मौजूद रहे।