फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर पिपरी में बृहस्पतिवार को भगवान चित्रगुप्त, मां दुर्गा और श्रीराम दरबार के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल भक्त नाचते-गाते मंदिर तक पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन

चित्रांश सेवा समिति पिपरी रेणुकूट परिक्षेत्र समेत अन्य कायस्थ सभाओं के संयोजन में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शास्त्री ने विधिवत तरीके से सनातनी रीति-रिवाजों से पूजा संपन्न कराई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और विशाल भंडारा हुआ। भक्त मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की मूर्तियों के साथ मां दुर्गा एवं श्री राम दरबार की स्थापना कई मंदिर में हो चुकी है। चित्रांश सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सेवा समिति के संरक्षक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें