म्योरपुर ब्लाक परिसर में स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किस?
- फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। स्थानीय ब्लाक परिसर में स्थित साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को किसानों की यूरिया खाद के लिए पिछले तीन हफ्तों से परेशानी को लेकर मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया। मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इस मौके पर मंच के कार्यकर्ताओं के अलावा किसान भी मौजूद रहे।साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन के दौरान मजदूर किसान मंच के नेता कृपाशंकर पनिका ने कहा कि योगी राज में किसानों की हालत बेहद खराब है।कहा अभी तक किसानों को ओलावृष्टि और भारी वर्षा से नुकसान हुई फसल का मुआवजा तक नहीं दिया गया।कोरोना महामारी में मनरेगा में प्रवासी मजदूरों को एक हजार रुपये और राशन का प्रबंध नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसान खाद तक के लिए परेशान है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।ऐसी स्थिति में तत्काल शासन प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और किसानों की खाद की व्यवस्था करनी चाहिए।खाद के अभाव में उनकी खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं ऐसे में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान मनोहर गोंड़, विनोद यादव, अरविंद कुमार, विजय शंकर, जानसाह आदि किसान शामिल रहे।