वाराणसी। वाराणसी से मोहनसराय दीनदयाल उपाध्याय नगर चकिया मार्ग के चौड़ीकरण के दृष्टिगत 7 जनवरी से पोल, ट्रांसफाॅर्मर एवं लाइन शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है, जो 16 जनवरी तक चलेगा। इस क्रम में सोमवार को मढ़ौली फीडर, मंगलवार को महेशपुर कोटवा फीडर, बुधवार को मढ़ौली फीडर और बृहस्पतिवार को को महेशपुर कोटवा फीडर से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ब्यूरो