फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, सैकड़ों गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। पिपरी पावर हाउस से जुड़े बीजपुर, नधिरा व बभनी सब स्टेशन तक आने वाली 33 हजार के मेन लाइन में सोमवार सुबह से तकनीकी खराबी के कारण गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। आपूर्ति बंद होने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों बेहाल हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन सब स्टेशनों से सप्लाई की जाने वाली विद्युत व्यवस्था हमेशा ही चरमराई रहती है। एक दो दिन लाइन सही रहेगी इसके बाद फिर बिजली का रोना शुरू हो जाता है। दो दिन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे सैकड़ों गांव बभनी, चपकी, बचरा, असनहर, संवरा, डूभा, बरवें, बकुलिया, पोखरा, रंदह, मचबंधवा, चैनपुर, खोतोमहुआ, करकच्छी, बजिया आदि गांव अंधेरे में है। इस बावत अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि मेन लाइन में जगह जगह इंसुलेटर पंचर हो गए हैं। कार्य कराया जा रहा है, बहुत जल्द ही लाइन बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें