फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली आपूर्ति पर गिरी ‘बिजली’ 15 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
म्योरपुर के गोविंदपुर में आपूर्ति के लिए जमीन पर पड़ा लाया गया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
बीजपुर। नधिरा उपकेंद्र से जुड़े बखरिहवा फीडर क्षेत्र में बिजली गिरने से करीब 15 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना के बाद से पिछले दस दिनों से कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। खम्हरिया, पिंडारी, जरहा और नेमना समेत कई गांवों में कुल 15 ट्रांसफॉर्मर खराब हुए हैं। बिजली न होने से इन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीण इससे परेशान हैं। तसरीफ खान और पार्वती देवी आदि ग्रामीणों ने बिजली के बिना पानी की गंभीर समस्या बताई। नधिरा उपकेंद्र के उपकेंद्र अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि 10 दिन पहले गरज-चमक के दौरान ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने कहा कि कुछ की मरम्मत हो चुकी है। जले हुए ट्रांसफॉर्मरों को बदलने का काम चल रहा है। अब भी करीब आठ ट्रांसफॉर्मर बदले जाने बाकी हैं। इन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा। म्योरपुर के उपमंडलीय अधिकारी शिवम गुप्ता ने तड़ित सुरक्षा उपकरणों की कमी को अधिक नुकसान का कारण बताया। दस दिनों से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से लोग परेशान हैं। पेयजल की समस्या सबसे गंभीर हो गई है, जिससे हैंडपंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। कई घरों में पानी की किल्लत के कारण दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली निगम क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और प्रतिस्थापन का कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। उपमंडलीय अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि पर्याप्त तड़ित सुरक्षा उपकरण न होने से नुकसान अधिक हुआ है। विभाग का लक्ष्य जल्द से जल्द सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य करना है। दस दिनों से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से लोग परेशान हैं। पेयजल की समस्या सबसे गंभीर हो गई है, जिससे हैंडपंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। कई घरों में पानी की किल्लत के कारण दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली निगम क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और प्रतिस्थापन का कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। उपमंडलीय अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि पर्याप्त तड़ित सुरक्षा उपकरण न होने से नुकसान अधिक हुआ है। विभाग का लक्ष्य जल्द से जल्द सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें