फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित दो ब्लाकों को लेकर चलने वाले सोनपंप फीडर से पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। हल्की आंधी, बारिश में भी इस फीडर से ट्रिपिंग और फाल्ट से लोगों को हमेशा दिक्कतें आती हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने फीडर से कुछ लाइनों को अन्य फीडर पर स्थानांतरित करने की मांग की है। सोमवार की शाम को को बारिश शुरू होने के दौरान से ठप हुई बिजली की आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। इससे कूरा, चिरूई, मऊ में विद्युत तार टूट गया। कई गांव में 11 हजार एल्टी लाइट पर पेड़ गिर गए जिससे सजोर, मझिगांव, पाली, बिजौली, पीथा, कूरा, सहिजन, सहिजन खुर्द, बेठीगांव, लसड़ा, धोबही, अक़्छोर, लखनवार, खडेहरी, बंजर, अमौली, शिवपालपुर, खैराही, सिद्धी,करारी, मऊ, धर्मदासपुर, लउआ, घोराघर, मरकुड़ी सहित दर्जनों गांवों की बिजली रही बाधित। क्षेत्र के अनिल पांडेय, अनूप तिवारी, बचऊ पांडे, बाबूलाल चौबे, विमल कुमार पांडेय, संजय, रोहित, सुरेंद्र, मदन मोहन मिश्रा, विकास, संदीप, अनूप, अशोक विश्कर्मा ने बताया कि ओवरलोड के चलते आये दिन फाल्ट होता है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। विद्युत वितरण निगम राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि लाइट कटने की जानकारी उन्हें है। सोन फ़ीडर लंबा होने की वजह से यह दिक्कत होती है। वैसे कुरा, चिरवी, मऊ में तार टूट गया था तो कई गांव में 11 हजार एल्टी लाइट पर पेड़ गिर गए थे जिनको हटवाते हुए तार जोड़वा कर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करा दिया जाएगा। वही बहुत जल्द इस फ़ीडर से कुछ गांवों को नई बाजार से जोड़ दिया जाएगा जिससे यह दिक्कत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें