फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच दिन से बिजली गुल, महिलाओं ने सड़क बैठ कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
अनपरा बाजार से रेणुसागर मार्ग पर धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा गांव में पांच दिनों से बिजली गुल होने के कारण बुधवार को आक्रोशित महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यह समस्या 11 हजार की हाईटेंशन लाइन में खराबी और नई लाइन बिछाने को लेकर हुए विवाद के कारण उत्पन्न हुई है। अनपरा गांव में तापीय परियोजना की बाउंड्री के अंदर से गुजरी 11 हजार की अंडरग्राउंड लाइन में पांच दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। बिजली निगम के कर्मचारी फॉल्ट ठीक नहीं कर पाए क्योंकि मौके पर मशीनें और केबल उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद निगम ने अनपरा बाजार से गांव तक नई 11 हजार की लाइन बिछाने का काम शुरू किया। हालांकि, गांव के लोगों ने अपनी भूमि और घरों के सामने खंभे व तार बिछाने पर आपत्ति जताई। दो दिनों तक बातचीत के बाद बुधवार सुबह केबल बिछाने का काम फिर शुरू हुआ लेकिन आपत्ति के कारण यह दोबारा रुक गया। बिजली न होने से परेशान महिलाओं ने अनपरा बाजार से रेणुसागर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली न होने से पानी की टंकी खाली है और दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें