फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा की दूसरी इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। आवश्यक अनुरक्षण के लिए बंद की गई अनपरा परियोजना की दूसरी इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। इससे जहां निगम के उत्पादन बढकर दो हजार मेगावाट पार कर गया है। वहीं अभी भी प्रदेश में बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट के आसपास बने रहने से बिजली घरों से थर्मल बैकिंग का सिलसिला जारी है। प्रबंधन के अनुसार, अनुरक्षण के लिए बंद की गई 210 मेगावाट की दूसरी इकाई को सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। इसके साथ ही परियोजना की सभी सात इकाईयों से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि अभी भी बिजली की मांग में कमी के कारण इकाईयों को लगातार कम लोड पर चलाया जा रहा है। हालांकि धनतेरस पर्व से बिजली की मांग में वृद्घि की संभावना जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें