घोरावल। बिजली विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर घोरावल नगर में बिजली बिल की वसूली की और विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान दो दर्जन से अधिक बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से तीन लाख पचास हजार रुपये का बकाया बिल भी वसूला गया। केवली सब स्टेशन के अवर अभियंता कमलेश कुमार बिंद ने बताया कि अधिशासी अभियंता एसके सिंह के निर्देश पर मंगलवार को उनके नेतृत्व में मुकेश कुमार, सोनू, संजय, यज्ञप्रकाश, चंद्रमणि विश्वकर्मा अन्य संविदाकर्मियों की टीम ने घोरावल नगर में करीब 80 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान उपभोक्ताओं से बिजली बिल का बकाया करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई। वहीं नगर में दो दर्जन से अधिक बड़े बकाएदारों का बिजली बिल जमा न होने पर उनका कनेक्शन काटा गया। अवर अभियंता कमलेश कुमार बिंद ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से बिजली का बकाया बिल जमा कर दें और कार्यवाही से बचें।