फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कर्मचारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पावर क्लब विजेता

विज्ञापन
अनपरा में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को कप देते मुख्य अति​थि। स्रोत पाठक
विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में स्पोर्टिंग क्लब अनपरा की ओर से आयोजित कर्मचारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार रात टीम एनर्जी और टीम पावर के बीच खेला गया। इसमें पावर क्लब ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में पावर क्लब ने 25-22, 23-25, 28-26 और 25-23 के स्कोर से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के क्रीड़ा समन्वयक इं. धर्मेंद्र कुमार और कंपोजिट विद्यालय डिबुलगंज के प्रधानाध्यापक विक्रमा राम ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच में निशांत निर्णायक रहे। इस अवसर पर इं. जनकधारी, प्रवीण सैनी, डीएन द्विवेदी, जयप्रकाश विश्वकर्मा, मनोज, इं. कमलेश, पवन, सतीश सिंह, पुष्पराज सिंह, इं. पवन सिंह, सुशील यादव और धीरज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें