फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता खोलने से लेकर आधार सुधारने तक सब कुछ दे रहा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संचार क्रांति के इस दौर में भी डाक विभाग लगातार अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहा है। डाक विभाग में कई ऐसी सुविधाएं कर्मचारियों से लेकर आम जनमानस को मिल रही है, जो आमतौर पर बैंकों में उपलब्ध नहीं है। समय के साथ बदलाव कर डाक विभाग लोगों के बीच अपनी जबरदस्त पैठ बनाई हुई है। डाक विभाग पत्राचार करने के साथ आधार अपडेट से लेकर पेंशनरों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तक की सुविधा प्रदान कर रहा है। इसके अलावा हर वो सुविधा मिलने लगी है, जो बैंकों में खाताधारकों को मिल रही हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर में मुख्य डाक घर संचालित हो रहा है। इसके अलावा चोपन, रेणुकूट, घोरावल, म्योरपुर, दुद्धी सहित अन्य स्थानों पर उप डाकघर संचालित हो रहे हैं। डाक विभाग की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के लिए खास बीमा योजना संचालित की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों के लिए भी बीमा योजना है, जिसका लाभ जिले की बड़ी आबादी ले रही है। केंद्र सरकार की तरफ से वर्ष 2018 में डाकघरों में शुरू की गई इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और सुकन्या समृद्धि योजना ने आम नागरिकों को डाक विभाग की सेवाओं से ज्यादा जोड़ने में ज्यादा कारगर साबित हुई है। बैंकों की तर्ज पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सुविधाएं मिल रही हैं। डाक विभाग की तरफ से संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से आधार नंबर के आधार पर भी खाताधारकों को रुपये निकासी करने की सुविधा है, जो आमतौर पर किसी बैंकों में नहीं है। साथ ही पांच वर्ष से कम बच्चों का आधार भी बन रहा है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा मिल रही है, यह सुविधा गिने-चुने बैंकों में उपलब्ध हैं। पेंशनरों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा भी डाक घरों में मिल रही है। दो फाइनेंस कंपनियों से डाकघर जोड़ कर फाइनेंस संबंधित सुविधा प्रदान कर रहा है।
सुकन्या समृद्धि योजना से बढ़ी उपयोगिता
केंद्र सरकार की तरफ से डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 10 साल तक के उम्र की बालिका के माता-पिता खाता खुलवा सकते हैं। सबसे कम 250 की धनराशि के साथ खाता खोला जा सकता है। एक बेटी के लिए केवल एक खाता और एक परिवार में सिर्फ दो लड़कियों के खाते खुलने हैं। इस योजना में ब्याज की दर 7.6 प्रतिशत है। मौजूदा समय में इस योजना से करीब एक लाख परिवार जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

बैंकों की तर्ज पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक संचालित हो रहा है, जिसके माध्यम से कई अन्य सुविधाएं भी मिल रही हैं। सुकन्या समृद्धि योजना और डाक जीवन बीमा से सरकारी कर्मचारियों के साथ आम व्यक्ति भी जुड़कर लाभ ले रहे हैं। कई अन्य योजनाएं भी जल्द शुरू होनी है, जिसका लाभ आम लोगों को मिलेगा। - मनीष कुमार सिंह, डाक निरीक्षक, राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें