राबर्ट्सगंज स्थित मुख्य डाक घर का मरम्मत कार्य ।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। रॉबटर्सगंज स्थित डाकघर में मरम्मत कार्य होने से यहां जमा निकासी सहित अन्य विभागीय काम ठप चल रहे हैं। हाइडिल मैदान में अस्थायी रूप से डाकघर काम कर रहा है, लेकिन वहां भी जमा-निकासी नहीं होने से दूर दराज से आ रहे उपभोक्ताओं को दिक्कतें हो रही हैं। राबर्ट्सगंज में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के समीप स्थित (मुख्य डाकघर) का संचालन लंबे समय से चल रहा है। डाकघर से लगभग दस हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। डाकघर का भवन जर्जर होने पर दिल्ली की एक संस्था की ओर से भवन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। करीब एक सप्ताह से भवन के मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते डाक घर का सारा कामकाज अब हाइडिल मैदान से किया जा रहा है। हाइडिल मैदान में खुले अस्थायी डाकघर में रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग सहित अन्य विभागीय कामकाज चल रहे हैं। लेकिन यहां जमा-निकासी नहीं हो रही है। बुधवार को रुपये की जमा-निकासी करने आए अशोक तिवारी और गिरिजा शंकर ने बताया कि इस समय त्योहार का सीजन चल रहा है और रुपयों की सख्त जरूरत हैं। ऐसे में दिक्कतें सामने आ रही हैं। प्रभारी पोस्टमास्टर एसके दयाल ने बता कि भवन का मरम्मत कार्य दिल्ली की एक संस्था की तरफ से कराया जा रहा है। इसलिए हाइडिल मैदान में अस्थायी डाकर संचालित किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा। जब पुराने भवन में कामकाज शुरू होगा, तभी जमा-निकासी शुरू हो सकेगी। उन्होंने बताया कि खाताधारक अन्य डाकघरों से जमा-निकासी कर सकते हैं।