फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video पर सियासत: सपा ने कहा- दलितों के शोषण में भाजपा नंबर एक, थूक चटवाने वाले लाइनमैन की सेवा समाप्त

Sun, 09 Jul 2023 10:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि "ये यूपी का सोनभद्र है। एक दलित युवक को हैवान चप्पल चटवा रहा है। तुम्हारे राज में तो दलितों को तो इंसान ही नहीं माना जाता। तुम समान नागरिक संहिता की बात करते हो भाजपाइयों।" उन्होंने घटना का वीडियो भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन
Viral Video का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई और जूते पर थूक कर चटवाने के मामले में सियासत गरमाने लगी है। सपा और आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर घटना की निंदा करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि "ये यूपी का सोनभद्र है। एक दलित युवक को हैवान चप्पल चटवा रहा है। तुम्हारे राज में तो दलितों को तो इंसान ही नहीं माना जाता। तुम समान नागरिक संहिता की बात करते हो भाजपाइयों।" उन्होंने घटना का वीडियो भी पोस्ट किया है। वहीं मामले में आरोपी संविदा लाइन मैन की  बिजली विभाग ने भी सेवा समाप्त कर दी है।
यह भी पढ़ें- Ghazipur: क्रिप्टो करेंसी के चक्कर में जम्मू-कश्मीर पहुंची थीं दो छात्राएं, पैसा कमाकर बनना चाहती हैं IAS
विज्ञापन

उधर, समाजवादी पार्टी ने घटना को अमानवीय और शर्मनाक ठहराते हुए लिखा है कि दलितों के शोषण में नंबर 1 भाजपा सरकार। भाजपा सरकार में पीडीए का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

 कई अन्य राजनीतिक दलों ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की है। उधर, देर रात यूपी के डीजीपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विंध्याचल रेंज के डीआईजी को घटनास्थल पर जाकर छानबीन करने और मामले में सख्त विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। बता दें कि शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छह जुलाई को हुई घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लाइन मैन के विरुद्ध एससी-एसटी उत्पीड़न एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें