राबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बगला में करणी सेना के युवा प्रदेश मंत्री कुंवर वीर विक्रम दुर्गेश प्रताप
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। करणी सेना प्रदेश में अपराध और अपराधियों का विरोध करेगी। आने वाले समय में जो भी चुनाव होंगे, करणी सेना उसमें अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। यह निर्णय करणी सेना (युवा शक्ति) की सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगला परिसर में हुई बैठक में लिया गया। संगठन के प्रदेश मंत्री कुंवर वीर विक्रम दुर्गेश प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन अपराध और अपराधियों का विरोध करेगा। कहा कि पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मन ने कहा कि संगठन में युवाओं और मेहनती कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। इससे पहले दुर्गेश का सिंचाई डाक बंगला में संगठन के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अंकित सिंह, अनूप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अनुराग पांडेय, सोनू सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, रोहित कुमार, अंबुज सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।