फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के अध्यक्ष बनने पर युकां कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने का युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरित किया और आतिशबाजी की। इस दौरान युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई थीं। 2004 के चुनाव से सोनिया ने देश भर में घूमकर खूब प्रचार किया और सब को चौंका देने वाले नतीजों में यूपीए को 200 से ज्यादा सीटें मिली। सोनिया गांधी स्वयं रायबरेली से सांसद चुनी गईं। वामपंथी दलों ने भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिये कांग्रेस और सहयोगी दलों की सरकार का समर्थन करने का फ़ैसला किया, जिससे कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों का स्पष्ट बहुमत पूरा हुआ। 16 मई 2004 को सोनिया गांधी 16 दलीय गंठबंधन की नेता चुनी गईं। अब एक बार फिर सोनिया के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने से संगठन मजबूत होगा और पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें