स्थानीय थाना पुलिस की ओर से बुधवार को यातायात माह के तहत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संबंधी फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए। इस दौरान लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न स्थानों पर बोर्ड लगवाए। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।