फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दीपों की रोशनी से जगमगाई पुलिस लाइन

विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में दीपावली को लेकर दीपदान करते सपरिवार एसपी अ​भिषेक वर्मा। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
चुर्क। दीपावली पर शुक्रवार की शाम रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ दीपावली महोत्सव मनाया। विंध्याचल परिक्षेत्र की डीआईजी पूनम और एसपी अभिषेक वर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में आयोजित संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने समां बांधा। अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने गीत-संगीत का आनंद लिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच दीपावली उत्सव मनाया गया। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों में उत्साह रहा। मौके पर डीआईजी पूनम और एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस कर्मियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। एसपी ने कहा कि त्योहारों पर पुलिसकर्मी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था निभाने में जुटे रहते हैं। ऐसे में महोत्सव ने उन्हें अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें