फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन चौपाल लगाकर पुलिस ने कंबल, कॉपी, किताब और वालीबाल बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। स्थानीय पुलिस ने कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत बृहस्पतिवार को मझिगवां गांव में जन चौपाल लगाया। यहां प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने 100 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल बांटा। 50 छात्राओं को कॉपी, किताब और बैग तथा दस टीमों को वालीबाल व नेट वितरण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की हर समस्या के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। ग्रामीणों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। चौकी इंचार्ज जयशंकर राय ने कहा कि जनता की सेवा के लिए यहां चौकी संचालित है। किसी प्रकार की समस्या को नि:संकोच पुलिस को बताएं, जिससे तत्काल समस्या का निदान हो सके।संचालन सुशील चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल, मिथिलेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, डबलू तिवारी, नागेश्वर राय, लक्ष्मी यादव, मुनौवर, विनयकांत चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें