सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की शाम नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान सड़क की पटरियों से अतिक्रमण भी हटवाया गया। दोबारा सामान रखकर कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
श्रावण मास व जिले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर एएसपी कालू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के बढ़ौली चौराहा, सिविल लाइन रोड, महिला थाना तिराहा, मेन चौक सहित अन्य क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की गई। पटरियों पर अनधिकृत रुप से सामान रखकर कब्जा जमाए लोगों का अतिक्रमण हटवाते हुए उन्हें हिदायत दी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनसे शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जिले के अन्य थाना व चौकी क्षेत्र में भी पुलिस ने पैदल भ्रमण किया।