फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने झारखंड बार्डर पर की सघन कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय थाना पुलिस और नक्सल विरोधी दस्ता वाराणसी की टीम ने शनिवार को झारखंड की सीमा पर सघन कांबिंग की। सीओ संजय वर्मा के अगुवाई में पुलिस टीम ने हरपुरा और बैरखड़ के जंगल में कांबिंग करने के साथ ही क्षेत्रीय लोगों से नक्सल गतिवधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीओ ने ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति गांव में नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने हरपुरा में चौपाल लगाया। यहां थानाध्यक्ष विंढमगंज प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस जैसी बीमारी से पूरा विश्व लड़ रहा है। शासन ने तीन दिन के लॉक डाउन की घोषणा की है। इसलिए कोई भी व्यक्ति बहुत जरूरी कार्य के बिना घर से बाहर न निकले। उधर लॉक डाउन के मद्देनजर पूरा विंढमगंज बाजार पूर्णतया बंद रहा। सिर्फ मेडिकल से संबंधित दुकानें ही खुली रहीं। समय-समय पर पुलिस पूरे बाजार में भ्रमण करके दुकानदारों को हिदायत देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें