फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे पीएम, घर-घर जाकर दे रहे बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभ पाने वाले लाभार्थियों से पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुवल वार्ता करेंगे। कुल एक हजार लाभार्थियों को इसमें शामिल कराने का लक्ष्य है। उनका चयन कर नगर निकाय और डूडा की टीम उन्हें घर-घर जाकर बुलावा दे रही है। कलेक्ट्रेट सभागार और नगर निकायों में यह कार्यक्रम होंगे। केंद्र सरकार हर गरीब के पास खुद का छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना चला रही है। पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ जिलों के लाभार्थियों से वार्ता कर योजना का सही ढंग से लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी समीक्षा करेंगे। इसके मद्देनजर सोनभद्र के नगर निकायों में लाभार्थियों की सूची तैयार की जाने लगी है। डूडा के पीओ राजेश उपाध्याय ने बताया कि पांच अक्तूबर को एक हजार लाभार्थी काय्रक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद राबट्र्सगंज के 250 लाभार्थी और नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के 250 लाभार्थी शामिल होंगे। वहीं नगर पंचायत घोरावल सभागार में 200, नगर पंचायत चोपन सभागार में 100 और नगर पंचायत दुद्वी सभागार मेें आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 250 लाभार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें